Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल

33

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के इस फैसले के मुताबिक पीएम को ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के हस्ताक्षर वाला  निवेदन करने के लिए एक पत्र भेजा जाएगा। यह समारोह एक हफते का होगा जिसको मकर संक्रांति से या उसके एक दिन बाद शुरू किया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। साकेत निलयम में संघ परिवार की बैठक में इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय महत्व देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में तैयारियों को चार चरणों में बांटकर आगे बढ़ाने का निर्णय हुआ है।

पहला चरण: रविवार से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें समारोह की कार्ययोजना रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए छोटी-छोटी संचालन समितियां बनाई जाएंगी, जो जिला और खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोलियों का गठन करेंगी। टोलियों में मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को शामिल किया जाएगा और वे 250 स्थानों पर बैठकें करके समारोह को बढ़ावा देंगी।
दूसरा चरण: 1 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र, और एक पत्रक दिया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी।
तीसरा चरण: 22 जनवरी को, जब पूरे देश में उत्सव होगा और घर-घर अनुष्ठान होगा।
चौथा चरण: इस चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा और यह अभियान प्रांतवार चलाया जाएगा। इसमें 31 जनवरी और 01 फरवरी को अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को रामलला के दर्शन कराने की योजना है।
14 कोसी परिक्रमा: रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा 20 नवंबर को रात 2:09 बजे से शुरू हो रही है। परिक्रमा में लगभग 42 किमी का रास्ता तय किया जाएगा। धूल ना उठे इसके लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है, बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं और अस्थायी बस अड्डा भी बनाया गया है। परिक्रमा 21 नवंबर की रात 11:38 बजे समापलत होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.