Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

जबलपुर में सुबह सात बजे मतदान शुरू, पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पर्ची नहीं बंट पाई

23

जबलपुर। जबलपुर में दो हजार 132 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो चुका है। आज पहले वोट डालने पहुंचे ठंड होने के बावजूद सुबह से केंद्रों के बाहर चहल-पहल देखने को मिल रही है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पोली पाथर स्थित खालसा स्कूल के बाहर पर्ची लेकर केंद्र ढूंढ़ने का प्रयास लोग कर रहे हैं। पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पर्ची नहीं बंट पाई इसीलिए बूथ काउंटर में पर्ची ढूंढने लगी भीड़।

इस बार 83 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं

पाटन विधानसभा क्षेत्र के 303, बरगी के 286, जबलपुर पूर्व के 225, जबलपुर उत्तर के 240, जबलपुर केंट के 214, जबलपुर पश्चिम के 272, पनागर के 310 और सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के 282 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इस बार 83 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें सर्वाधिक 19 उम्मीदवार विधानसभा क्षेत्र पाटन से चुनावी मैदान में हैं । विधानसभा क्षेत्र केंट से 15, बरगी से 9, जबलपुर पूर्व से 6, जबलपुर उत्तर से 8, जबलपुर पश्चिम से 10, पनागर से 10 तथा विधानसभा क्षेत्र सिहोरा से 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारत सेवक समाज स्कूल में मतदान करने पंहुचे 90 वर्ष के शंभू नाथ पांडे भी पहुंचे और घरों में रहने वाले लोगों का बाहर निकलकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्‍वजन उन्‍हें सहारा देकर मतदान केंद्र तक ले‍कर पहुंचे थे। शंभू नाथ पांडे बोले- मतदान जरूर करें, यह हमारा कर्तव्‍य के साथ ही अधिकार भी है।

डूब प्रभावित ग्राम नाव से पहुंचा मतदान दल

जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बरगी के अंतर्गत बरगी बांध के डूब क्षेत्र स्थित ग्राम कठौतिया में मतदान कराने मतदान दल मोटरबोट से रवाना हुआ था। कठौतिया पहुंचने के लिए मतदान दल जबलपुर से बस द्वारा बरगी बांध पर स्थित मैकल रिसोर्ट पहुंचा और वहां से मोटरबोट से कठौतिया के लिये रवाना हुआ । शाम 6 बजे के पहले मतदान दल कठौतिया पहुंच चुका था । मतदान दल में पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार यादव, मतदान अधिकारी क्रमांक एक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मतदान अधिकारी क्रमांक दो बलराम बाबू कोष्टा और मतदान अधिकारी क्रमांक तीन राकेश स्वामी शामिल हैं ।

बिना लाइन में लगे वोट डाल सकेंगे दिव्यांग

दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र में जहां रैम्प बनाये गये हैं, वहीं चिन्हित मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर अथवा ट्राइसाइकिल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है । इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए स्थानीय स्वयंसेवी युवाओं को दिव्यांग मित्र नियुक्त किया गया है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए उन्हें विशेष छूट देते हुए तीन पहिया वाहन सीधे मतदान कक्ष तक जाने की अनुमति दी जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को बिना कतार में लगे सीधे मतदान करने की अनुमति भी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.