Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

7वीं क्‍लास के स्‍टूडेंट कर रहे थे दारु-बिरयानी की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही मच गया हंगामा

31

आंध्र प्रदेश के एक लड़कों के हॉस्टल में नए साल की पूर्व शाम को जश्न मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब काफी विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो इस दावे के साथ वायरल हुआ कि कक्षा 7 के छात्र शराब की बोतलों के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं। यह घटना 31 दिसंबर की रात को अनाकापल्ले जिले के चोदावरम शहर में हुई, लेकिन वीडियो तीन दिन बाद सामने आया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो एक रील के लिए शूट किया गया था।

वीडियो में लड़कों को अपने सामने बीयर की बोतलें रखकर भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है। उनमें से कुछ को वीडियो फिल्माने वाले व्यक्ति को चेतावनी देते हुए भी सुना जा सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 16 छात्र हॉस्टल की दीवार फांदकर बाहर निकल गए। इसके इलावा उनके साथ दो बाहरी लोग भी शामिल थे। कुछ किशोर छात्रों का समूह एक निर्माणाधीन इमारत में इकट्ठा हुआ, जहां उन्होंने बिरयानी खाई और शराब का सेवन किया।

अनाकापल्ली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केवी मुरलीकृष्ण ने खुलासा किया कि शुरुआती दावे भ्रामक थे। मुरलीकृष्ण के अनुसार, छात्रों ने कथित उत्सव के दौरान किसी भी शराब या नशीली दवाओं का सेवन नहीं किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शराब का सेवन हॉस्टल के बगल में रहने वाले एक AC मैकेनिक और एक कार चालक ने किया था। उन्होंने कहा, ‘घटना की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि छात्रों ने शराब नहीं पी थी और न ही ड्रग्स लिया था।

यह सब रील बनाने के बहाने छात्र उस जगह पर बैठ गए और जब छात्र बिरयानी खा रहे थे तो वीडियो शूट किया गया।’ पुलिस ने आगे कहा कि यह घटना 31 दिसंबर को हुई थी और वीडियो मैकेनिक ने शूट किया था “घटना स्थल कोई हॉस्टल नहीं है बल्कि हॉस्टल के निकट एक निर्माणाधीन इमारत है। मुरलीकृष्ण ने कहा, हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गई है और अब हम वीडियो की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा, अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.