Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

झारखंड के 3 पुलिसकर्मी निलंबित, रांची में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई थी चूक

42

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रांची यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक के लिए 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाते समय एक महिला अप्रत्याशित रूप से दौड़ते हुए प्रधानमंत्री के काफिले के सामने आ गई थी। इस घटना के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। महिला को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने तुरंत पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया था। मोदी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर थे।

पुलिस के एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।” जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें एएसआई अबू जफर, सिपाही छोटेलाल टुडू और सिपाही रंजन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री के काफिले के सामने आने को लेकर पकड़ी गई महिला की पहचान संगीता झा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर अपने पति से परेशान थी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में झारखंड के देवघर जिले के जमुनी गांव में एक व्यक्ति से हुई थी। लेकिन, 2016 में उनके बीच विवाद शुरू हो गया और आए दिन उसका पति उससे मारपीट करने लगा।” एसएसपी ने कहा, ‘‘महिला चाहती है कि उसके पति का वेतन उसके बैंक खाते में जमा कराया जाए। इस संबंध में वह गत अक्टूबर में प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली भी गई थी और वहां 10 दिनों तक रही। प्रधानमंत्री से नहीं मिल पाने के बाद उसने राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश की। जब सभी प्रयास असफल रहे तो वह देवघर में अपने ससुराल लौट आईं।”

संगीता झा ने पुलिस को बताया कि प्रधानमंत्री के यहां आगमन की जानकारी मिलने के बाद वह रांची आ गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने मंगलवार रात रोड शो के दौरान उनसे मिलने की कोशिश की लेकिन असफल रही और बुधवार को राजभवन जाने का भी प्रयास किया। सिन्हा ने कहा, ‘‘वह राजभवन से निराश होकर लौट रही थीं, लेकिन रेडियम रोड पर अचानक उसने प्रधानमंत्री के काफिले का सायरन सुना और उनसे मिलने के लिए वह काफिले के सामने आ गई।” प्रधानमंत्री ने मंगलवार को 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था और अगली सुबह उन्होंने रांची में जेल चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में, उन्होंने तीसरे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार को खूंटी जिले में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव का दौरा किया और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के विकास के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजना भी शुरू की। प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को भी हरी झंडी दिखाई, पीएम-किसान योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये की 15वीं किस्त जारी की और राज्य में 7,200 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.