Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क...

इन्फैंट्री कमांडर्स सम्मेलन में आधुनिक हथियारों का डेमो

35

महू । मध्य प्रदेश के महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल में इन्फैंट्री कमांडरों के दो दिवसीय 37वें सम्मेलन का बुधवार को समापन हो गया। थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में सेना उप प्रमुख और छह सेना कमांडर के साथ सीनियर रैंक के 31 अधिकारी शामिल हुए, साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश के प्रमुख सैन्य स्टेशनों को भी सम्मेलन में प्रतिभाग का मौका दिया गया।

आधुनिक हथियारों का डेमो

अंतिम दिन बुधवार को महू के सैन्य फायरिंग रेंज बेरछा में आधुनिक हथियारों का डेमो दिया गया। इसमें इन्फैंट्री स्कूल के सीनियर रैंक के स्कालर भी शामिल हुए। डेमो में जमीनी युद्ध, एयर स्ट्राइक में उपयोग होने वाले वाहन, हथियार और सामग्री का डेमो दिया गया।

क्षमता में सुधार के लिए कई निर्णय

सम्मेलन में कई चुनौतियों और मुद्दों पर चर्चा की गई। पारंपरिक युद्ध में भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पैदल सेना की क्षमता में सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह सम्मेलन हर दो साल में आयोजित किया जाता है। इसमें देश के इन्फैंट्री कमांडर शामिल होते हैं। यह सम्मेलन महू इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंतनारायणन के नेतृत्व में मंगलवार और बुधवार को आयोजित किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.