Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

‘गाजा में मासूमों की मौत, नेतन्याहू US में बजवा रहे तालियां’, प्रियंका गांधी का फूटा गुस्सा

54

इजराइल की तरफ से गाजा पर लगातार हमले जारी हैं. IDF के हवाई हमलों के कारण गाजा में नवजात बच्चों, समते तकरीबन हर रोज कई लोगों की जान जा रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गाजा में मारे जा रहे लोगों के चिंता जाहिर की है. इसके साथ ही, प्रियंका गांधी ने वैश्विक नेताओं से भी, गाजा में इजराइल की इस कार्रवाई की निंदा करने का आग्रह किया है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि गाजा में हर दिन निर्दोष बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, डॉक्टर, लेखकों, पत्रकारों की मौत हो रही है. यह इजराइल समेत दुनियाभर के नागरिकों की जिम्मेदारी है कि गाजा में हो रही सैन्य कार्रवाई की निंदा करें.

इजराइल की निंदा

“यह हर सही सोच वाले व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसमें वे सभी इजराइली नागरिक शामिल हैं जो घृणा और हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं, और दुनिया की हर सरकार की जिम्मेदारी है कि वे इजराइल सरकार के नरसंहार कार्यों की निंदा करें. उन्हें रोकने के लिए मजबूर करें.

उनकी हरकतें एक ऐसी दुनिया में अस्वीकार्य हैं जो सभ्यता और नैतिकता का दावा करती है. इसके बजाय हम इजराइल के प्रधानमंत्री की छवि के अधीन हैं, जिन्हें अमेरिकी कांग्रेस में खड़े होकर तालियां बजाई जा रही हैं.

बर्बरता और सभ्यता के बीच का टकराव

प्रियंका गांधी ने इजराइल के पीएम नेतन्याहू पर हमला बोलते हुए कहा कि वे इसे हमले को बर्बरता और सभ्यता के बीच का टकराव कहते हैं. नेतन्याहू बिल्कुल सही हैं, सिवाय इसके कि वे और उनकी सरकार बर्बर हैं और उनकी बर्बरता को पश्चिमी दुनिया के अधिकांश लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. यह देखना वाकई शर्मनाक है.

बता दें कि, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सदनों को संबोधित किया था. उनके संबोधन के बाद दोनों सदनों में उनके लिए जमकर तालियां भी बजी थीं. कुछ नेताओं ने इजराइली प्रधानमंत्री के भाषण को ऐतिहासिक बताया था. वहीं, प्रियंका गांधी ने US के इस कदम पर भी आपत्ति जताई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.