Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...

कांग्रेस के पूर्व विधायक का सनसनीखेज खुलासा, करोड़ों में टिकट बेचने का आरोप

40

बिलासपुर: कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी का सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए अरुण तिवारी ने उनके और बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत के ऑडियो के हवाले से कहा है कि कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण में करोड़ों का खेल हुआ है। अरुण तिवारी ने पत्रकारों के बीच ऑडियो जारी करते हुए बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के पार्टी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सामने लाया है।

ऑडियो में स्पष्ट रूप से रामशरण यादव द्वारा टिकट को लेकर बड़ा लेनदेन का आरोप लगाया गया है। ऑडियो में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के कामकाज को लेकर भी टिप्पणी की गई है। अरुण तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि उन्होंने इस बात की शिकायत बकायदा पार्टी फोरम में भी की है और कुमारी शैलजा से लेकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया लेकिन उनकी कहीं भी सुनी नहीं गई।

अरुण तिवारी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से वो पार्टी के इन गतिविधियों को उजागर करना चाहते हैं ताकि ये बातें ऊपर तक जाए और उनकी सुनवाई हो। जारी ऑडियो में टिकट ना मिलने से नाराज कांग्रेसी नेता रामशरण यादव ने रोष जाहिर करते हुए कहा है कि वो live रिपोर्ट में सबसे आगे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। अरुण तिवारी ने मीडिया से कहा कि रामशरण फिलहाल डरे हुए हैं इसलिए वो खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.