Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

मां लक्ष्मी को ‘कमल’ पसंद है… और जनता को भी… इसलिए ये दिवाली ‘कमल’ वाली : CM शिवराज सिंह

22

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। सीएम शिवराज ने कहा है कि मां लक्ष्मी को कमल पसंद है, और जनता को भी इसलिए दिवाली भी कमल वाली होनी चाहिए। दरअसल, दिवाली पर्व के साथ ही 17 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का महापर्व भी है। ऐसे में राजनेता जनता को साधने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दिवाली की शुभकामनाओं के साथ साथ भाजपा को वोट डालने की बात कही है।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने लिखा कि- मां लक्ष्मी को ‘कमल’ पसंद है… और जनता को भी ‘कमल’ पसंद है… इसलिए… ये दिवाली ‘कमल’ वाली प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

हमने जो कहा, सो किया- शिवराज सिंह

17 नवंबर को होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि  हमने “जो कहा, सो किया” एक समृद्ध, विकसित और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है संकल्प पत्र। अभी इस कार्यकाल में हमने संकल्प पत्र के अतिरिक्त ‘लाड़ली बहना’ और ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’ जैसी योजनाएं बनाई हैं। आज जो संकल्प पत्र आएगा, वह मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर बहुत आगे ले जाने वाला है। हम ‘जो कहते हैं, वो करते हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.