Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

भाजपा का मंच साझा किया था, विधायक रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे को कांग्रेस नहीं मान रही अपना, सदस्‍यता समाप्‍त करने की तैयारी

39

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के दो विधायकों को कांग्रेस अब अपना मानने के लिए तैयार नहीं है। विजयपुर से छह बार के विधायक रामनिवास रावत और बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे को पार्टी एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में अपने साथ नहीं बैठाएगी। इनकी सदस्यता समाप्त करवाने के लिए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को आवेदन भी दिया जाएगा।

दोनों ने लोकसभा चुनाव के समय भाजपा का मंच साझा करने के साथ पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में काम किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की बैठक के बाद दोनों विधायकों की सदस्यता समाप्त करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को आवेदन देने का निर्णय लिया गया।

सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और अन्य विधानसभाओं में इस तरह के प्रकरणों में हुई कार्रवाई का हवाला देते हुए विधिक परामर्श के अनुरूप आवेदन तैयार किया गया है।

इसमें विजयपुर में हुई मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सभा में रामनिवास रावत के शामिल होने, भाजपा के चिन्ह वाला अंगवस्त्र पहनने और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के विरोध में काम करने के प्रमाण आवेदन में दिए जाएंगे।

इसी तरह बीना से विधायक निर्मला सप्रे के संबंध में भी प्रमाण आवेदन के साथ लगाए जाएंगे। पिछली विधानसभा में बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला के साथ भी ऐसा हो चुका है। उनकी सदस्यता समाप्त करने के आवेदन को निरस्त किया गया था और सदन में बैठने के लिए अलग से स्थान भी आवंटित किया था।

उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

उधर, विजयपुर और बीना सीट भले ही अभी रिक्त नहीं हुई हों, पर कांग्रेस ने इन सीटों पर उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। विजयपुर सीट को लेकर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक होने जा रही है। इसमें विजयपुर के सभी कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

इसके बाद बीना सीट को लेकर इसी तरह की बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में इन सीटों के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि विजयपुर के लिए गोविंद सिंह, बीना के लिए लखन घनघोरिया और बुधनी के लिए जयवर्धन सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

बुधनी से भाजपा विधायक शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद अपने स्थान से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे स्वीकार कर सीट रिक्त घोषित कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.