Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, नाती के साथ जा रही थी अस्पताल

38

भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना इलाके में नाती के साथ बाइक पर बैठकर इलाज कराने अस्पताल जा रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को एक अन्य बाइक के चालक ने टक्कर मार दी थी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस ने आरोपित बाइक चालक को हिरासत में लेकर बाइक जब्त कर ली है।

सिर में लगी थी गंभीर चोट

गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 70 वर्षीय मेवाबाई अहिरवार ग्राम पीपलखेड़ा में परिवार के साथ रहती थी। बीमार होने के कारण शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने नाती और नातिन के साथ बाइक से गुनगा स्थित अस्पताल जा रही थी। वे लोग गांव से कुछ दूर ही पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से मेवाबाई की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक ने लगाई फांसी

उधर, कोलार इलाके में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगा ली। उसने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जांच में घर में विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक अमराई गेहूंखेड़ा कोलार में रहने वाला 18 वर्षीय मुकेश अहिरवार निजी काम करता था। घर में वह अपनी मां के साथ रहता था तथा उसका एक भाई और है, जो साथ में नहीं रहता है। गुरुवार को वह रात में पहुंचा तो मां से घर देर से आने को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मां घर के बाहर बने बाथरूम में गई। बाथरूम से लौटकर जब वह कमरे में आई तो उसे मुकेश फांसी के फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों की मदद से उसे जेके अस्पताल ले जाया गया, यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.