Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

दीवाली में मंदिर कि वास्तु के अनुसार करें सजावट, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

47

इंदौर। हिंदू धर्म में दीवाली सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है। इस दिन हिंदू धर्म को मनाने वाले घर को सजाकर बड़े ही धूमधाम से त्योहार को मनाते हैं। दीवाली इस साल 12 नवंबर को पड़ रही है। दीवाली हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है।

दिवाली वाली रात को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली के त्योहार के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। घर पर साफ सफाई होना शुरू हो जाती है। घर को सजाने का काम शुरू हो जाता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से समझें कि दिवाली के दिन घर की सजावट कैसे करना चाहिए।

पूजा घर के पर्दों के लिए करें ये रंगों लगाएं

दिवाली के लिए लोग अपने घर में बने मंदिर के लिए पर्दे जरूर खरीदते हैं। अब ऐसे में वास्तु के हिसाब से सफेद, हल्का पीला, हल्का क्रीम और आसमानी रंग के ही पर्दे खरीदने चाहिए।

मंदिर के फर्श के लिए करें हल्के रंग

दिवाली के दिन मंदिर की सजावट हर भक्त करता है। अब ऐसे में रंगों का चुनाव हमेशा वास्तु के हिसाब से ही करना चाहिए। मंदिर के फर्श के लिए हल्के रंग का चुनाव करना चाहिए।

पूजाघर में यंत्र करें स्थापित

दिवाली के दिन घर में मंदिर में गोमती चक्र, महालक्ष्मी यंत्र, एकाक्षी नारियल को रख दें। उसके बाद देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करें। अक्षत और फूल उसके बाद अर्पित करें।

पूजाघर में सबसे पहले जरूर रखें सिक्का

दिवाली की साफ-सफाई करने के बाद सबसे पहला काम मंदिर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का सोने या चांदी से बना सिक्का रखना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.