Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakur Local News: अब शादी-त्योहारों में नहीं जाना पड़ेगा शहर; पाकुड़ के गांवों में ही मिलेगी ब्राइडल... HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ...

खैरागढ़ में SIR प्रक्रिया पर बवाल: मुस्लिम समाज ने एसडीएम से की शिकायत, लगाया पक्षपात का गंभीर आरोप

31

खैरागढ़: एसआईआर की प्रक्रिया पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ऐतराज जताया है. मुस्लिम समाज का कहना है कि वो इस प्रक्रिया के विरोध में नहीं हैं. लेकिन जिन लोगों का परिवार यहां सालों और दशकों से रह रहा है उनके नाम तो नहीं काटे जाने चाहिए. अपनी आपत्ति को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ मुस्लिम समाज के लोग एसडीएम से मिलने पहुंचे.

मतदाता सूची से नाम काटे जाने का आरोप

मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि कथित फर्जी आवेदन के जरिए कई लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए, काट दिए गए. समाज के लोगों ने कहा कि शहर के अलग-अलग वार्डों में कई सालों से रहे लोगों के नाम काटे गए हैं. समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से फार्म – 7 भरे गए हैं. एसडीएम को इस संबंध में एक ज्ञापन भी मुस्लिम समाज के लोगों ने सौंपा.

एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल

एसआईआर प्रक्रिया के तहत नाम काटे जाने को लेकर विवाद सिर्फ खैरागढ़ तक सीमित नहीं है. छुईखदान और गंडई से भी लोगों की शिकायतें इसी तरह की हैं. सामाजिक संगठनों का दावा है कि करीब 200 से अधिक मतदाताओं के नाम इस प्रक्रिया से प्रभावित हुए. मुस्लिम समाज ने इसे लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ साजिश करार देते हुए दोषियों पर कड़ी आपराधिक कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही सभी प्रभावित मतदाताओं के नाम फिर से मतदाता सूची में जोड़े जाने की अपील की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.