Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

‘शर्मनाक बयान…INDI अलायंस महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझता है’, सीतारमण ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना

40

केंद्रीय वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधानसभा में महिलाओं पर की गई टिप्पणी को बृहस्पतिवार को ”शर्मनाक” करार दिया। बिहार के सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहने वाले कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए इस बात को विस्तार से बताया कि एक शिक्षित महिला यौन संबंध के दौरान अपने पति को कैसे रोक सकती है। कुमार ने अपनी टिप्पणी के लिए बुधवार को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ बाहर भी माफी मांग ली थी।

मुख्यमंत्री की टिप्पणी की बारे में किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए, सीतारमण ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई “घटिया” भाषा “इंडी अलायंस’ की मानसिकता” को दर्शाती है क्योंकि वे महिलाओं को सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में देखते हैं और कुछ नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा, “ शर्मनाक बयान… एक वरिष्ठ नेता जो एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने राज्य विधानसभा में ओछे शब्दों का इस्तेमाल किया है और वह भी महिला शिक्षा और महिला स्वास्थ्य के संदर्भ में।”

नीतीश कुमार ने अपने बयान पर माफी मांग ली है जबकि सीतारमण ने कहा कि विधानसभा में ऐसी बातें कहना शर्मनाक है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (जिसे भाजपा इंडि अलांयस कहती है) के घटक कांग्रेस से भी सवाल किया है और कहा कि “प्रथम परिवार” के किसी भी वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना नहीं की है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें लोकसभा की आचार समिति में अपना मामला पेश करने का मौका दिया गया था, लेकिन “क्या उन्होंने मौके का फायदा उठाया?” उन्होंने कहा कि मोइत्रा पर लगे आरोप संसदीय प्रणाली से संबंधित हैं। सीतारमण ने कुछ लोगों के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि देश में तानाशाही है और पूछा कि क्या तानाशाही में लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका मिलता है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.