Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

अयोध्या में कैबिनेट बैठक से पहले बोले डिप्टी CM बृजेश पाठक- ऐतिहासिक फैसला लेंगे…

54

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामनगरी अयोध्या में अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ कैबिनेट बैठक करेंगे। यह बैठक 11 नवंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव के मद्देनजर होगी। करीब 12 बजे बजे अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। इस बैठक से पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में यूपी की कैबिनेट बैठक ऐतिहासिक होने जा रही है। अयोध्या क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस बार दीपावली पिछली बार से और बढ़िया मनाया जाएगा और यह ऐतिहासिक होगा, रिकॉर्ड कायम होगा। 22 जनवरी को प्रभु राम लाल का भव्य मंदिर का लोकार्पण होगा। आज हम सब बैठक में ऐतिहासिक फैसला लेंगे।

बता दें कि बैठक करीब 4 घंटे के लिए होगी। प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक के लिए अयोध्या में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इस बैठक में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद, देवीपाटन धाम तीर्थ विकास परिषद और मुजफ्फरनगर के शुक्रताल धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन को हरी झंडी दी जा सकती है। ये भी उम्मीद है कि स्थान और अवसर के महत्व को देखते हुए बैठक के दौरान कुछ प्रमुख घोषणाएं की जाएगी।इस बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव प्रमुख, सचिव भाग लेंगे। इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख सचिव, गृह विभाग के डीजीपी और सूचना निदेशक भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद राम कथा पार्क में कैबिनेट में पास प्रस्ताव को लेकर प्रेस वार्ता होगी।

योगी कैबिनेट की बैठक को लेकर यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक है। ये बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण हैं। इस बैठक में अयोध्या के विकास, योजनाओं को गति देने, तमाम नई योजनाओं की शुरुआत, लोकहित और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्णय लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.