Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

सिंधिया ने कहा 2003 के पहले हमें ढूंढना पड़ता था कि गड्ढ़ा कहां-सड़क कहां

49

इंदौर। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राऊ में भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के समर्थन में राजेंद्र नगर में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। सिंधिया ने कहा कि आज राऊ में आना मेरा सौभाग्य, कहा जाता है कि व्यक्ति मेहनत परिश्रम के बाद वापस घर आता है। इंदौर से सिंधिया परिवार का पुराना संबंध है। देश का सबसे प्रभावित ज्योर्तिलिंग महाकाल मंदिर है। जिस मंदिर को सिंधिया परिवार ने बनाया, वहां महाकाल लोक भी बन गया है। राजनीति अब पहले जैसी राजनीति नहीं रही, अब बदल गई है।

सिंधिया ने कहा कब कहा से अंदर आ जाए, कब कहा से बाहर चला जाए। किसकी क्या स्थिति करे भगवान ही मालिक है। जिस पार्टी ने 55 वर्ष प्रदेश में राज किया उसने हमें क्या दिया। 2003 के पहले हमें ढूंढना पड़ता था कि गड्ढ़ा कहा खत्म होता था, सड़क कहां शुरू होती थी। जिस प्रदेश में पहले 44 हजार किलोमीटर की सड़के थी, आज पांच लाख किलोमीटर है, यह कमल के फूल की देन है। पहले बिजली नहीं होती थी,बच्चों को चिमनी में पढ़ना था। आज पांच हजार की जगह 29 हजार मेगावाट की बिजली है।

छोटे भाई-बड़े भाई ऐसे ही दिखते हैं, जैसे 40 साल पहले थे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज भी छोटे भाई-बड़े भाई ऐसे ही दिखते हैं, जैसे 40 साल पहले दिखते थे। इन्हीं मंचों से किसानों के कर्ज माफी की बात की जाती थी, लेकिन नहीं हुआ। वहीं दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा कि इस विधानसभा के परिणाम इंतजार इंदौर और प्रदेश को ही नहीं बल्कि पुरे देश को हैं। इसलिए यहां बड़े नेता आ रहे हैं। जिन्होंने नफरती हिंदू बोला है, उनसे बदला लेना है। इनके गठबंधन का नाम है बचाओं गठबंधन है। यदि हमें अपने बच्चों को बचाना है तो नरेंद्र मोदी का साथ देना है।इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.