Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ...

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से इजरायल-हमास युद्ध पर की चर्चा, युद्ध को लेकर जताई चिंता

48

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान इजरायल-हमास युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्‍होंने पश्चिम एशिया के कठिन हालातों, जंग के कारण पैदा हुई स्थिति पर बात की। इसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल साइट एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि इस चर्चा में आतंकवाद, आतंकी घटनाएं, हिंसा और नागरिकों की मौतों पर चिंता जताई गई।दोनों नेताओं ने इजरायल- हमास की जंग से बढ़े तनाव को रोकने, निरंतर मानवीय सहायता सुनिश्चित करने और शांति-स्थिरता की शीघ्र बहाली को महत्‍वपूर्ण बताया है।

पीएमओ ने एक आधिकारिक बयान जानकारी देते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्रपति ने चाबहार बंदरगाह सहित द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का स्वागत किया। पीएमओ ने दोनों शीर्ष नेताओं के हवाले से कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति ने इजरायल-हमास संघर्ष में जारी तनाव कम करने, मानवीय सहायता जारी रखने और शांति की शीघ्र बहाली पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने एक्स पर जानकारी दी

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से पश्चिम एशिया के कठिन हालात और इजरायल-हमास संघर्ष पर अच्छी बात हुई। आतंकवादी घटनाएं, हिंसा और नागरिकों की जान का नुकसान गंभीर चिंता का विषय है। तनाव बढ़ने से रोकना, निरंतर मानवीय सहायता सुनिश्चित करना और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली महत्वपूर्ण है। चाबहार बंदरगाह सहित हमारे द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का स्वागत किया।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.