Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

भागवत कथा और शिवमहापुराण के साथ ही औषधिय पौधों का होगा रोपण

40

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 9 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस दिन आप खरीदारी का भी आनंद ले सकते हैं और धार्मिक आयोजन का लाभ भी ले सकते हैं। इस अवसर पर स्वामी रामदयाल महाराज का नगर आगमन होगा। इसके साथ ही औषधीय पौधों के रोपण भी किया जाएगा। इसके साथ ही जैन संतों के प्रवचन और भागवत कथा और शिवमहापुराण भी होगी।

– इस धनतेरस को आप और भी खास बनाना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि भगवान धनवंतरी की कृपा सब पर बनी रहे तो इसके लिए एक प्रयास आपको भी करना होगा। मालवमंथन संस्था सुबह 11 बजे प्रेम कुमारी देवी अस्पताल में औषधीय पौधों का रोपण कर रहा है और आप भी इस कार्य में सहभागी बनकर आप भी हरियाली बढ़ाने में मददगार बन सकते हैं।

– त्यौहार के तैयारियों में बेशक आप मसरूफ हैं लेकिन यदि आप एबी रोड से गुजर रहे हैं तो कुछ देर के लिए प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क जरूर जाएं। यहां मर्म कला अनुष्ठान द्वारा शहर के 5 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित लगाई गई है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच आप इस कला प्रदर्शनी का आनंद ले सकते हैं।

चातुर्मास के चलते शहर में इन दिनों कई संत-मुनि आए हुए हैं। इनमें विह- आज दिन की शुरुआत आप भक्ति के साथ कर सकते हैं। शहर के छत्रीबाग स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थानम् में सुबह 7.45 बजे से नाम जप परिक्रमा होगी जहां भक्त भगवान वेंकटेश के नाम के स्मरण करते हुए परिक्रमा भी कर सकते हैं और भगवान के दर्शन भी कर सकते हैं।

– श्वेतांबर जैन संत कमल मुनि कमलेश महाराज के प्रवचन यदि आप सुनना चाहते हैं और ज्ञान के द्वारा भक्ति की राह पर बढ़ना चाहते हैं तो इमली बाजार स्थित महावीर भवन में आपकों यह अवसर मिलेगा। सुबह 8.30 बजे जैन संत के प्रवचन प्रतिदिन हो रहे हैं।

– श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ महोत्सव भी शहर में जारी है। श्रीहरि भक्त द्वारकापुरी स्थित श्री गणेश मंदिर लक्ष्मी मंदिर में दोपहर 1 बजे से वृंदावन से आए कथा वाचक प्रणव कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से भागवत कथा सुन सकेंगे।

– एमआर 10 स्थित दिव्य शकि्तपीठ मंदिर में श्री शिवमहापुराण कथा जारी है। कथा का वाचन आचार्य सतीश सद्गुरुनाथ के मुखारविंद से हो रहा है। कथा शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक सुनी जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.