Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व...

गुजरात-कैडर के तेज तर्रार IPS वी. चंद्रशेखर बने CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर, मोदी सरकार ने की नियुक्ति

39

 अहमदाबाद: केंद्र सरकार ने 2000 बैच के गुजरात-कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वी. चंद्रशेखर को पांच साल के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। वी. चंद्रशेखर इससे पहले भी सीबीआई में काम कर चुके हैं। चंद्रशेखर वर्तमान में सूरत रेंज आईजी के तौर पर काम कर रहे थे।

हाल ही में सूरत के कडोदरा किडनैपिंग केस की जांच उनकी की अगुवाई में संपन्न हुई थी। इस प्रकरण में आईजी ने परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती नहीं मिलने पर किशोर की हत्या कर दी थी। वी. चंद्रशेखर की पहचान तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर है।

पांच साल के लिए हुई नियुक्ति

केंद्र सरकार ने 7 नवंबर को चंद्रशेखर की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इससे पहले चंद्रशेखर कें सीबीआई में पुलिस अधीक्षक और उप महानिरीक्षक के रूप में भी काम कर चुके हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पांच साल की अवधि के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.