Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

कुछ ही घंटों में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजकुमार, अमीर बन जाएंगे इस राशि के लोग

57

इंदौर। ग्रहों के राजकुमार बुध, सोमवार को राशि परिवर्तन करेंगे। सोमवार को बुध, तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों पर पड़ेगा। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 6 नवंबर को शाम 4.25 बजे तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध इस राशि में कुल 20 दिनों तक रहेंगे। हालांकि, कुछ राशियों के लिए बुध का गोचर भाग्य के द्वार खोलेगा। छठ पूजा तक इन राशि के लोगों को खूब लाभ मिलने वाला है। साथ ही सारे बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। इन राशि के लोगों को आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। आइए, जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन-सी हैं।

मकर राशि

बुध के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को लाभ होगा। इस राशि के लोगों की कुंडली में अमीर बनने के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में भारी मुनाफा होगा। करियर और बिजनेस में खूब सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से कुंभ राशि वालों को भी जमकर लाभ होगा। शनि के मार्गी होने से कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। साथ ही बुध के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी।

मीन राशि

बुध के राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस राशि के जातकों के लग्न भाव में राहु मौजूद हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन सुखद बना रहेगा। लव-लाइफ में रोमांच आएगा। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है, आप किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.