Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खुद शहंशाह पर मेरे भाई को बोलते हैं शहजादा…प्रियंका ने PM मोदी पर साधा निशाना

26

गुजरात के बनासकांठा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गाधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद शहंशाह हैं लेकिन मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं. प्रियंका ने कहा कि मैं बताना चाहती हूं कि मेरे भाई 4,000 किमी. पैदल चले, देश के लोगों से मिले और उनसे पूछा कि आपके जीवन में क्या समस्याएं हैं? एक तरफ शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं. वह किसानों, महिलाओं की मजबूरी कैसे समझ पाएंगे?

प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी सत्ता से घिरे हुए हैं. उनके आस-पास के लोग उनसे डरते हैं. उनको कोई कुछ नहीं कहता है. अगर कोई आवाज उठा भी ले, तो उस आवाज को दबा दिया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि आज के प्रधानमंत्री की कार्यशैली देखिए. गुजरात ने पीएम मोदी को सम्मान दिया, स्वाभिमान दिया और उनको सत्ता दी, लेकिन वे केवल बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखते हैं. क्या आपने पीएम मोदी को किसी किसान से मिलते देखा है? किसान काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन करता है. सैकड़ों किसान शहीद होते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री जी उनसे मिलने तक नहीं जाते. फिर जैसे ही चुनाव आता है और उन्हें लगता है कि हमें वोट नहीं मिलेगा, तब PM मोदी कानून बदल देते हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगे कहा कई बीजेपी नेताओं ने कहा है कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो संविधान बदल दिया जाएगा. इसलिए, संविधान को समझना महत्वपूर्ण है और यह आपके जीवन को कैसे प्रभावित करता है. संविधान से आपको अधिकार मिलते हैं. सबसे बड़ा अधिकार वोट डालने का है. संविधान ने आरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को सवाल करने और आंदोलन करने का भी अधिकार दिया है. यह अधिकार देश में किसान, मजदूर, गरीब, मंत्री सभी को दिया गया है. इसलिए जब BJP के लोग कहते हैं कि संविधान बदला जाएगा, तो मतलब साफ है कि ये लोगों से उनका अधिकार छीनना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.