Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

खुद को आर्मी जवान बताकर हिंदू किशोरी से की दोस्ती मतांतरण का बना रहा था दबाव

56

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इसमें आरोपित युवक ने खुद को आर्मी का जवान बताकर युवती से दोस्ती की और फिर धर्म बदलने का दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने जब यह बात अपने परिवार को बताई तो रविवार रात हिंदू संगठन की मदद से आरोपित आहद खान निवासी महू को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मामले में आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय नाबालिग की आरोपित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। उसने खुद को आर्मी का जवान और अपना नाम विजय बताया था। लंबे समय तक दोनों की बातचीत होती रही। इसके बाद नाबालिग को मिलने के लिए टीआइ मॉल बुलाया। इसके बाद धीरे-धीरे किशोरी का ब्रेनवाश कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

युवक की चाची ने भी शादी का दबाव बनाया

एक बार आरोपित किशोरी को महू स्थित माहेश्वरी स्कूल के पास अपनी चाची सिमी से मिलवाने के लिए ले गया। यहां चाची ने किशोरी पर आहद से शादी करने का दबाव बनाया। साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाती रही।इसके बाद आरोपित और नाबालिग ने भागकर शादी करने की योजना बनाई। इस बीच परिवार को शक हुआ। उन्होंने नाबालिग से पूछताछ कि तो उसने बताया कि आरोपित उसके ऊपर शादी और मतांतरण का दबाव बना रहा है।

युवक को बहाने से बुलाकर पकड़ लिया

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने हिंदू जागरण मंच से चर्चा की। योजना के तहत युवती ने युवक को फोन लगाकर मिलने के लिए बुलाया और इस दौरान उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू जागरण मंच के कन्नू मिश्रा ने बताया कि आरोपित के वाहन पर नंबर भी नहीं लिखे हैं। मामले में पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल की भी जांच की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.