Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

मायावती के वोटबैंक में सेंध लगाने की तैयारी! अनुसूचित जाति सम्मेलनों के जरिए दलितों को साधने में जुटी BJP

60

आगामी लेकर सभा चुनाव को लेकर यूपी की सियासत में सभी बड़ी पार्टियां वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए हर संभव दाव चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश के 80 सीटों को जीतने के लिए जाति और धार्मिक आधार पर मतदाताओं को एकजुट करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

प्रदेश में राजनीतिक नजर से देखा जाए तो भाजपा अनुसूचित जाति के वोटरों को समेटने पर ज्यादा जोर दे रही है। दरअसल, ये सभी वोटर बहुजन समाज पार्टी के नीव माने जाते थे, लेकिन पार्टी का पतन होते देख वे भी एक बड़ी पार्टी की तरफ रुख करना चाहते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी इस मौका का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए  पूरे राज्य में अनुसूचित जाति महासम्मेलनों (मेगा सम्मेलन) की एक श्रृंखला शुरू की है जिसका उद्देश्य एससी/एसटी मतदाताओं को अपने बैनर तले एकजुट करना है। अनुसूचित जाति महासम्मेलन पश्चिमी क्षेत्र, ब्रज, कानपुर क्षेत्र और काशी प्रांत में पहले ही हो चुके हैं। आगामी मेगा सम्मेलन अवध और गोरखपुर प्रांतों के लिए निर्धारित है जिसमें सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बीएसपी के बीच गठबंधन होने के बावजूद बीजेपी अच्छी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही। इसका स्पष्ट उदाहरण काशी प्रांत में था, जहां कुल 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर भाजपा ने उल्लेखनीय जीत हासिल की।


“बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि, हम एससी-एसटी को केवल वोट बैंक के रूप में नहीं देखती है। हमारा काम ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर आधारित है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लोग एकजुट हो रहे हैं।”


 

26 सितंबर को शुरू किया गया बस्ती संपर्क अभियान भाजपा को सीधे अनुसूचित जाति समुदाय तक ले गया। इस अभियान के दौरान, पार्टी ने अपनी नीतियों को साझा किया और मतदाताओं के साथ जुड़कर समावेशिता और समझ की भावना को बढ़ावा दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.