Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है... खौफनाक सच! जिस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हैं गाड़ियां, उसके नीचे दफन है मासूम टिल्लू; 6 साल बाद पिता ने ... Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुला... Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर Justice For Tillu: मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्य... बड़ी खबर: AI समिट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 आरोपियों की रिमांड प... अजब-गजब: 37 साल से नहीं सोए और 16 साल तक रहे मौन! बागपत के इस पुजारी की तपस्या देख विज्ञान भी हैरान

विक्की जैन ने तोड़ा बिग बॉस के घर का नियम, ईशा को भी पड़ी फटकार

21

रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ के वीकेंड का वार का इंतजार हर किसी को होता है। शो में होस्ट सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लगाते हैं और उन्हें आइना दिखाने का काम करते हैं। इस हफ्ते भी कई कंटेस्टेंट सलमान खान के हत्थे चढ़ने वाले हैं। विक्की जैन-अंकिता लोखंडे से लेकर ईशा मालवीय तक की क्लास लगने वाली है।

जैसा कि आप जानते हैं कि सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को ‘बिग बॉस 17’ होस्ट कर रहे हैं। शुक्रवार का वार में सलमान ईशा, समर्थ जुरेल, अंकिता और विक्की की क्लास लगाते दिखाई देंगे। बीबी हाउस का उल्लंघन करने पर शायद विक्की और अंकिता बेघर भी हो जाए।

क्या बेघर होंगे विक्की जैन या अंकिता लोखंडे?

लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान ने विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की क्लास लगाई, क्योंकि उनके पति ने एक बड़ा नियम तोड़ा। सलमान खान के हत्थे अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन चढ़े। सलमान ने बताया कि विक्की ने बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम तोड़ा, जोकि शो से पहले नील भट्ट से बात करना था। सलमान के पूछने पर विक्की ने कबूल किया कि उन्होंने शो में आने से पहले नील भट्ट से कॉल पर बात की थी।

सलमान ने कहा, “आपने जो कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, उसमें टर्म्स एंड कंडीशन बहुत क्लियर लिखे हुए थे।” जब सलमान ने पूछा कि किसने किससे बाहर बात की थी। इस पर विक्की ने एक्सेप्ट किया। फिर सलमान खान ने अंकिता से सवाल किया कि क्या उन्हें इस बारे में पता था।

इस पर अंकिता लोखंडे कहती हैं कि उन्हें बाद में ये बात पता चली थी। सलमान खान ने कहा, “जब आपको पता चल गया तो इसका मतलब क्या हुआ सना…”, इस पर सना टर्म्स एंड कंडीशन बताते हुए कहती हैं, “सर, वायकॉम के पास राइट है उन्हें निकाल देने का या फिर शो में पार्टिसिपेशन डिसकंटीन्यू रखने का।”

ईशा मालवीय को पड़ी फटकार

सलमान खान ने ईशा मालवीय को फटकार लगाते हुए कहा, “ईशा आप मजे कर रही हैं। आपको इम्पोर्टेंस पसंद आ रही है। ये जो इम्पोर्टेंस और फन आपको फ्यूचर में भारी पड़ेगा। इस शो में आकर आपने अपनी पूरी लाइफ को एक्सपोज कर दिया है।” सलमान ने समर्थ जुरेल को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “समर्थ, अगर मैं आप होता तो कभी भी शो में आता ही नहीं। आप लोग मूर्ख की तरह नजर आ रहे हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.