Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

सीएम शिवराज भरा नामांकन, कहा तीन कारण है जिससे भाजपा की सरकार बनना चाहिए

46

सीहोर। मां नर्मदा और मां विजयासन श्रद्धा, आस्था केंद्र है, जिनकी कृपा सब पर बरसती है। तीन चीज हैं जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी चाहिए। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का जिस तरह से विकास हो रहा है वह अद्भुत है, जिस गति से देश आगे बढ़ रहा है मोदी जी के नेतृत्व में वह सब देख रहे है। हमारा देश दुनिया को दिशा दिखाएगा यह हमारा विश्वास है। आज राष्ट्र का मान सम्मान बढ़ा है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार पिछले 18 वर्षों से है जिसने मध्य प्रदेश का कायाकल्प किया है और आज हम विकसित राज्यों की अग्र श्रेणी में खड़े हैं । जनकल्याण की दृष्टि से एक नहीं अनेक योजनाएं चलाई गई है जिसमे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना है। इसलिए मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बना आवश्यक है।सब कामों को आगे बढ़ाने के लिए बुदनी विजयसन देवी लोक बन रहा है

संस्कृति उत्थान पूरे मध्य प्रदेश में हुआ है चाहे महाकाल लोक, हनुमान जी का लोक हो चाहे वनवासी राम का लोक हो हमने केवल सड़क स्कूल पुलपुलिया नहीं भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सनातन को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और बुधनी विकास में अग्रणी विधानसभा है, जो इन कामों को आगे बढ़ता है। इसलिए भैय्या की और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना जरूरी है । माता विजयासन का आशीर्वाद लेकर अनुविभागीय कार्यालय नामांकन पत्र दाखिल करने पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

LIVE: जैत, जिला सीहोर में नर्मदा पूजन, हनुमान मंदिर में पूजन तथा पैतृक घर में देवी देवताओं का पूजन https://t.co/m1wK1tNPc7

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.