Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंचे ‘सांसद भारत दर्शन के मेधावी’

33

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की अनूठी पहल ‘सांसद भारत दर्शन योजना’ के दूसरे संस्करण में 21 छात्रों व 2 अध्यापकों का दल गुजरात भ्रमण पर पहुंचा। ‘भारत दर्शन’ के तीसरे दिन यहां हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के छात्रों ने केवड़िया में विश्व प्रसिद्ध ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अवलोकन कर एकता की भावना को आत्मसात किया और प्रसिद्ध अमूल प्लांट का भ्रमण कर सहकारिता के गुर सीखे।

सांसद भारत दर्शन की इस यात्रा के बारे में बताते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 21 छात्रों और एक से श्रेष्ठ के 2 अध्यापक सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात भ्रमण पर हैं। होनहारों का यह दल आज केवड़िया पहुंचा, जहां सबसे पहले इन छात्रों ने विश्व प्रसिद्ध ‘स्टैच्यूऑफ यूनिटी’ का अवलोकन किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल अखंड भारत के शिल्पकार थे। लौहपुरुष ने अपने विचारों और प्रयासों से देश को नई दिशा दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण करवा कर सरदार पटेल की अहमियत और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को परिलक्षित किया है। यह प्रतिमा सरदार पटेल के उसी प्रण, प्रतिभा, पुरुषार्थ और परमार्थ की भावना का प्रकटीकरण है और छात्रों को यहां से अपने भीतर एकता की भावना को बनाए रखने, अपनी विरासत पर गर्व करने व भारत मां के अमर सपूतों पर अभिमान करने की शिक्षा मिली है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के अतिरिक्त भारत  दर्शन के मेधाविया ने अमूल प्लाट का भ्रमण कर बटर बनने, दूध का प्रोसेस, बटर प्लांट, पैकेजिंग फिल्म प्लांट और ऑटोमैटिक रोबोटिक स्टोरेज जैसी कई चीजें देखकर सहकारिता के गुर सीखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए सहकारिता के सशक्त मॉडल को परख लिया था कि इतनी बड़ी आबादी वाले देश में अगर सर्वसमावेशी आर्थिक विकास का कोई मॉडल हो सकता है तो वो केवल और केवल सहकारिता है। इसी वजह से उन्होंने सहकारिता मंत्रालय शुरू किया है। हमारे छात्रों के सर्वांगीण विकास में ऐसी यात्राएं व विचार बहुउपयोगी सिद्ध होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.