Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट: पति समर्थ और सास गिरिबाला आरोपी, क्रूरता व... सिरोही में खाने में निकले कीड़े तो पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं 50 छात्राएं: वार्डन पर बदसलूकी का आरोप, क... नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल नए कोषाध्यक्ष; अमित ... तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान

यूनियन बैंक शाखा में लगी आग, फर्नीचर जलकर खाक

43

भोपाल। भोपाल-बैरसिया रोड पर स्थित ग्राम दुपाड़िया में बुधवार रात करीब 11:30 बजे यूनियन बैंक शाखा में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बैंक के पास मौजूद बोर की मोटर चालू करवाकर आग बुझाने की शुरुआती कोशिश की। बैरसिया से पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। आग लगने से बैंक में रखा फर्नीचर पूरी तरह जल गया है।

एक घंटे में बुझ सकी आग

गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि बुधवार रात बैंक शाखा में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर बैंक के पीछे की तरफ एक बोर (नलकूप) की जानकारी मिली। उसकी मोटर चालू करवाने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शुरुआती तौर पर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया था। इसके बाद बैरसिया नगर पालिक से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आ गई। लगभग एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आ रही है। इस घटना में बैंक का फर्नीचर पूरी तरह जल गया। बैंक प्रबंधन आकलन कर नुकसान की जानकारी जुटा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.