Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंदौर से जैसलमेर ट्रेन को बढ़ाने की मांग

85

इंदौर। इंदौर और आसपास के जिलों से प्रतिवर्ष लाखों श्रृद्धालु राजस्थान के रामदेवरा मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं। इन यात्रियों को जोधपुर तक के लिए ही ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर से चलने वाली इंदौर-जोधपुर-इंदौर ट्रेन को जैसलमेर तक बढ़ाने की मांग की जा रही है। इस मामले में पश्चिम रेलवे के जीएम और इंदौर सांसद को पत्र लिखा गया है। ट्रेन को जैसलमेर तक बढ़ाने से टूरिस्टों को भी सुविधा मिलेगी।

इंदौर-जोधपुर-इंदौर ट्रेन इंदौर से सुबह 4.30 बजे रवाना होकर रतलाम, नीमच, चित्तौडगढ़, अजमेर होकर चलती है। इस ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के लिए जैसलमेर तक बढ़ाने की मांग की जा रही है। इससे जैसलमेर तक जाने वाले टूरिस्ट और रामदेवरा मंदिर के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी।

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति पश्चिम रेलवे मुंबई के सदस्य जगमोहन वर्मा का कहना है कि इंदौर-जोधपुर ट्रेन को जैसलमेर तक बढ़ाने से इंदौर से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। यात्रियों को जैसलमेर तक सीधी ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।

सुबह की अपेक्षा शाम को चले ट्रेन

समिति के सदस्य वर्मा ने कहा कि यह ट्रेन इंदौर से सुबह 4.30 बजे चलती है। इसके डेढ़ घंटे बाद रणथंभोर एक्सप्रेस सुबह 6 बजे इंदौर से चलती है। जो उज्जैन, नागदा, कोटा, जयपुर होते हुए जोधपुर पहुंचती है। इसलिए इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस को शाम को चलाना चाहिए। इंदौर से रात्रि में ट्रेन नहीं है। इससे अजमेर जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा। वापसी में भी यह ट्रेन जोधपुर से शाम को चले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.