Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

महानवमी पर भाजपा प्रत्याशियों के साथ सीएम हाउस में कन्या पूजन करेंगे शिवराज

48

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ष की तरह नवरात्र में महानवमी पर कन्या पूजन करेंगे। इस बार राजधानी भोपाल की छह विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के साथ कन्या पूजन का आयोजन वृहद स्वरूप में होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह 350 से अधिक कन्याओं के पांव पखारेंगे। कार्यक्रम में कन्याओं के स्वागत-सत्कार के साथ मंडलियों द्वारा भजनों का गायन भी होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हर कार्यक्रम के पहले कन्या पूजन भी करते हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए उन्होंने कई कदम उठाए हैं। प्रदेश में 44 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी बेटियां और एक करोड़ 32 लाख से अधिक लाड़ली बहनें हैं।

भाजपा नेताओं का दौरा

मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री आज जिलों के प्रवास पर सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भिंड, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंडला एवं सिवनी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अशोकनगर एवं रतलाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सीहोर जिले के इछावर विधानसभा के ग्राम दिवड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

रेल मंत्री आज चुनाव आयोग को ज्ञापन देंगे केंद्रीय मंत्री व प्रदेश में चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व पार्टी नेताओं के साथ चुनाव आयोग को ज्ञापन देंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं वैष्णव सुबह सवा 10 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.