Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस से बचने के लिए बुर्के में ड्रग्स छुपाकर ले जा रही थी महिला, दो तस्कर गिरफ्तार

46

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने महिला तस्कर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला बुर्के में ड्रग्स के पैकेट छुपाकर लाती थी। आरोपितों के खिलाफ छत्रीपुरा थाना में केस दर्ज किया है। आरोपितों से सप्लाई करने वाले तस्करों के संबंध में पूछताछ चल रही है।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, आरोपित शहजाद कमरुद्दीन निवासी लाबरिया भेरू और ताहिरा शराफत शाह निवासी चंदन नगर है। पुलिस ने दोनों को गंगवाल बस स्टैंड के समीप से पकड़ा है। डीसीपी के मुताबिक, ताहिरा बुर्के में ड्रग्स के पैकेट छुपा लाती थी ताकि पुलिस उसकी चेकिंग न कर सके। आरोपित शहजाद के विरुद्ध छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में इंदौर और उज्जैन के कई पैडलर्स के नाम बताए हैं।

लाखों के मोबाइल चोरी

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक दुकान को निशाना बनाया। चोर प्लाय तोड़कर दुकान में घुसे और लाखों के मोबाइल फोन चुरा ले गए। पुलिस ने धर्मेंद्र साहू निवासी कर्मा नगर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। साहू की गणेश नगर में मोबाइल दुकान है। आरोपितों ने प्लाय तोड़कर महंगे फोन पर हाथ साफ कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.