Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नेतन्याहू के गुस्से से यहूदी भी नहीं बचे, नींद में सो रहे 550 इजराइलियों पर IDF ने गिरा दिया बम

43

गाजा में 18 महीनो से इजराइली सेना बम गिरा रही है, लेकिन जंग का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इजराइली लड़ाकू विमान ने मंगलवार रात गाजा सीमा पर एक इजराइली बस्ती के पास ही बम गिरा दिया, बाद में इजराइली रक्षा बल (IDF) ने इसे तकनीकी खराबी से हुआ हादसा बताया है. लेकिन इस घटना से इजराइली लोगों में चिंता बढ़ गई है.

यह बम दक्षिणी गाजा के करीब निर यित्जाक किबुत्ज़ के पास गिरा, जो सीमा से लगभग दो मील की दूरी पर स्थित है. इजराइली सेना ने प्रेस ब्रीफ में लिखा, “थोड़ी देर पहले, एक IDF लड़ाकू जेट से, जो गाजा पट्टी में एक मिशन के लिए जा रहा था तकनीकी खराबी के वजह से बम नीर यित्ज़ाक के पास एक खुले क्षेत्र में गिरा है.”

हो सकता था बड़ा हादसा

हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं, लेकिन नीर यित्ज़ाक में लगभग 550 यहूदी परिवार रहते हैं. यहां इतनी बड़ी चूक, एक बड़े हादसे को दावत दे सकती है. सेना ने कहा है कि घटना की समीक्षा की जा रही है और इसके दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

यह उन गांवों में से एक है, जो 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व वाले हमले की चपेट में आये थे. हमले के बाद यहां रहने वाले किबुत्ज़ समुदाय के लोग यहां से चले गए थे, लेकिन अब आधी आबादी यहां वापस लौट चुकी है.

पहले भी इजरालियों पर गिरे हैं बम

पिछले साल मई में एक इजराइली लड़ाकू विमान ने गलती से यतेड़ समुदाय पर बम गिरा दिया था, जो नीर यित्ज़ाक का पड़ोसी है. हालाकी ये बम फटा नहीं और हादसा होने से बच गया. IDF के मुताबिक कुछ महीनों पहले दक्षिणी गाजा में दागा गया एक इजराइली टैंक का गोला अपने लक्ष्य से भटक गया और सीमा बाड़ के पास जा गिरा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.