Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मूल्यांकनकर्ता की गलती से बिगड़ा रिजल्ट, कम पूर्णांक मानकर जांची कापियां

27

इंदौर। मास्टर इन जर्नलिज्म का परीक्षा परिणाम जारी करने में गड़बड़ी सामने आई है। विद्यार्थियों की शिकायत के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने कापियां जांचने में मूल्यांकनकर्ता की गलती मानी है। 100 की बजाए 60 पूर्णांक में से विद्यार्थियों को अंक दिए गए है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे रिजल्ट पर परीक्षा समिति से राय लेंगा। वैसे अधिकारियों ने दो विषय का रिजल्ट दोबारा तैयार करने का फैसला लिया है। साथ ही रिजल्ट में संशोधन कर घोषित किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मूल्यांकनकर्ता को बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा है।

दरअसल जुलाई-अगस्त के बीच विश्वविद्यालय ने एक वर्षीय एमजे की परीक्षा करवाई। रिजल्ट तीन अक्टूबर को घोषित किया गया, जिसमें 44 में से 20 छात्र-छात्राएं पास हुए। फेल विद्यार्थियों ने रिव्यू के लिए आवेदन किया। उसके बाद कापियां देखने पर छात्र-छात्राओं को पता चला कि 100-100 अंक वाले प्रश्न-पत्र होने के बावजूद मूल्यांकनकर्ता ने मीडिया रिसर्च और एनालिसिस नेशनल व इंटरनेशनल इशू विषय की कापियां 60 पूर्णांक अंक मानकर जांची।

विद्यार्थियों ने की थी शिकायत

रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में शिकायत की। जांच करने के बाद पाया कि दोनों विषय की कापियां एक ही मूल्यांकनकर्ता ने जांची है। इसके बारे में कुलपति डा. रेणु जैन को जानकारी दी गई। परीक्षा समिति के सामने पूरा मुद्दा रखा जाएगा। साथ ही मूल्यांकनकर्ता को भी समिति के समक्ष अपना जवाब भी देना है। उसके बाद समिति तय करेंगी कि शिक्षक को मूल्यांकन कार्यों से ब्लैकलिस्ट करा जाए या नहीं।

अधिकारियों ने भी मूल्यांकन कार्यों में इसे बड़ी चूक माना है। गलत ढंग से कापियां जांचने से कई विद्यार्थी का भविष्य खराब होने की नौबात आ चुकी है। वैसे अधिकारियों ने दोनों विषय की कापियां दोबारा जांचवाने की बात कहीं है, जिसमें विद्यार्थियों को 100 पूर्णांक में से अंक दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि एमजे के रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है। उसे दोबारा संशोधित कर जारी किया जाएगा। वे बताते है कि यह प्रक्रिया नवंबर पहले सप्ताह से पहले की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.