Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

कार से आइल गिरने का झांसा देकर चोरी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

55

भोपाल । कार से आयल गिरने का झांसा देकर कार में सवार लोगों को उलझाने के बाद उसमें से कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को हनुमानगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह भोपाल के अलावा इंदौर, रतलाम, उज्जैन समेत दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों में ठगी कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से लैपटाप, पेन ड्राइव, चार्जर, बैंक की चाबियां एवं कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

कई लोगों को लूटा

हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी यासिर अहमद 13 अक्टूबर की शाम 6 बजे अपनी कार से दवा बाजार गए थे। जहां एक युवक ने बोला कि आपकी कार से आयल गिर रहा है। यासिर कार से नीचे उतरे और बोनट खोलकर चेक किया। इस दौरान किसी ने कार की पिछली सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया था। बैग में एप्पल मैकबुक एयर, हार्डडिस्क , दो पेन ड्राइव, दो एप्पल कम्पनी के चार्जर रखे थे। इसी तरह राजहर्ष कालोनी निवासी इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर नितिन रायबोले की कार से बैग चोरी हुआ था। बैग में बैंक की तिजोरी की चाबियां, अहम दस्तावेज, पर्स जिसमें आधार कार्ड व पेन कार्ड, दो हजार रुपये रखे थे। इसके पूर्व दो अक्टूबर को दवा व्यापारी रंजीत बग्गा के साथ इसी तरह से ठगी की गई थी। उनकी कार से चोरी हुए बैग में दो लाख रुपये सहित अन्य दस्तावेज थे।

ईरानी डेरे के पास से किया गिरफ्तार

पुलिस ने इन घटनाओं के बाद विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी चेक किए गए। संदेहियों के फुटेज की ट्रेल बनाई गई। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक लड़का समानान्तर रोड ईरानी डेरे के पास खड़ा है। उसकी भूमिका संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की। उसकी पहचान 19 वर्षीय शिवम जाधव निवासी रतलाम रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के पास झुग्गी रतलाम के रूप में हुई। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, चार्जर मिला। पूछताछ में उसने दो अक्टूबर और 13 अक्टूबर को ठगी की तीन वारदात अपने साथियों के साथ करना कबूल किया। उसके गिरोह में अधिकांश गुजरात के लोग हैं, जो देशभर में इस तरह की ठगी करते हैं। पुलिस गैंग के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.