Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विधायक के जाति प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में खारिज

40

ग्वालियर। अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी के जाति प्रमाण पत्र के मामले में आए हाईकार्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में विधायक के जाति प्रमाणपत्र पर सवाल खडे किए गए थे, साथ ही स्क्रूटनी कमेटी के निर्णय जिसमें विधायक को नट जाति का होना माना गया , उस पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया गया था। इस मामले में याचिका पर हाईकोर्ट की डबल बैंच ने फैसला सुनाते हुए विधायक के पक्ष में फैसला दिया। जिसे याचिकाकर्ता लड्डूराम कोरी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि इसके अलावा विधायक के खिलाफ चुनाव याचिका भी दायर की गई थी जिस पर लगातार सुनवाई चल रही है। इस मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में फाइनल बहस हो सकती है। संभव है इस याचिका पर भी हाईकोर्ट जल्द ही अपना फैसला सुना दे ।

बुजुर्ग की मौत के बाद लाश रखकर चक्काजाम करने वालों पर एफआइआर दर्ज

मुरार इलाके में रहने वाले मुन्नालाल पाठक की बीते रोज मौत हो गई थी। झगड़ा होने पर उनकी बहू लक्ष्मी पाठक ने अपने मायके वालों को बुलाया था। मायके वालों ने मारपीट की, तभी मुन्नालाल की झगड़े में मौत हो गई। मुन्नालाल के परिवार वालों ने बहू और उसके मायके वालों पर हत्या की एफआइआर की मांग की। इसी मांग को लेकर बारादरी चौराहे पर लाश रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विकास पाठक, सिद्धांत पाठक, जीतू पाठक, मोनिका पाठक, महादेवी नाठक, अनुज, अरुण, अंकिता, राहुल , आशीष, गिरीश, टिंका, कल्लू, सीमा, रूपा, राकेश, सुनील सहित अज्ञात पर चक्काजाम करने के मामले में एफआइआर दर्ज की है। इन लोगों ने अचार संहिता लागू होने के बाद भी चक्काजाम किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.