Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मोदी सरकार लेकर आ रही नई योजना

42

New Housing Scheme: पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था, “हम आने वाले सालों में एक नई योजना लेकर आ रहे हैं जिससे उन परिवारों को फायदा होगा जो शहरों में तो रहते हैं लेकिन किराए के घरों, झुग्गी-झोपड़ियों, चॉल और अनधिकृत कॉलोनियों में कुछ महीनों में लागू हो सकती है योजना अगले 5 सालों में होम लोन लेना सस्ता हो सकता है। सरकार होम लोन पर ब्याज सब्सिडी योजना (Home Loan Subsidy Scheme) बनाने पर विचार कर रही है।

केंद्र सरकार अगले पांच सालों में छोटे शहरी आवास के लिए सब्सिडी वाला लोन देने के लिए 60,000 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। साल 2028 तक के लिए प्रस्तावित इस स्कीम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार के इस फैसले से मिडिल क्लास वाले उन लोगों का सपना साकार हो सकता है जो खुद का घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

मोदी सरकार नई हाउसिंग स्कीम

मिडिल क्लास का हर परिवार अपने घर का सपना देखता है। इस सपने को साकार करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार नई हाउसिंग स्कीम लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानेंतो सरकार जल्द ही शहरी गरीबों और मिडिल क्लास के लिए 60,000 करोड़ रुपये की नई ब्याज सब्सि डी शुरू करेगी। व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने इस संबंध में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के प्रस्ताव को पहलेही मंजूरी दे दी है। नई योजना के तहत पात्र घरों का कारपेट एरिया काफी अधिक होने की संभावना है।

कुछ महीनों में लागू हो सकती है योजना

रॉयटर्स के अनुसार, इस साल के आखिरी में होने वाले चुनावों और 2024 में होने वाले आम चुनावों से पहले ये योजना लागू हो सकती है। पिछले महीने, केंद्र ने चुनाव से पहले महंगाई पर लगाम लगाने के लिए घरेलू रसोई गैस की कीमतों में लगभग 18% की कटौती की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए भाषण में पहली बार घर खरीदने वालों के लिए बैंक लोन में राहत देने की योजना की घोषणा की थी, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं बताई थी।

5 साल तक के लिए योजना

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की यह योजना पांच वर्षों तक चलेगी। इसके जरिए 50 लाख रुपये तक के होम लोन की रकम पर प्रति वर्ष 3-6% की ब्याज छूट देने की योजना है। एक अधिकारी ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस से बताया है कि ईएफसी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, आवास और शहरी विकास मंत्रालय, वित्त मंत्रालय नेइस पर अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट संभवतः जल्द ही इस पर विचार करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.