Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तीस घंटे बाद ताप्ती में डूबे दो युवकों में से एक का शव मिला

60
बुरहानपुर। ताप्ती नदी की हथनूर पुलिया के पास रविवार दोपहर डूबे सिरसोदा गांव के दो युवकों में से एक का शव करीब तीस घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। दूसरे युवक का शव तलाशने मंगलवार को भी अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को दूसरे दिन शाहपुर थाना पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। दिनभर की तलाश के बाद टीम हताश होकर बाहर ही निकलने वाली थी।

तभी प्रदीप नाइके का शव हाथ लग गया। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा का कहना था कि घटना स्थल पर बड़ी चट्टानें होने के कारण परेशानी आ रही है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में सिरसोदा गांव के लोग हथनूर घाट पर एकत्र रहे। उनका कहना था कि पुलिस और होमगार्ड के जवान नीचे जाकर गहराई में तलाश नहीं कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर सिरसोदा गांव के प्रदीप नाइके, अविनाश वानखेड़े और तुषार नाइके अपने पाड़ों को नहलाने नदी में पहुंचे थे। इसी दौरान वे भी नहाने के लिए नदी में उतर गए थे।

गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगे थे। आसपास मौजूद मछुआरों व अन्य लोगों ने किसी तरह तुषार को तो बचा लिया था, लेकिन अविनाश और प्रदीप को नहीं बचा सके थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.