Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह?

घर में लगे हैं ये तीन पौधे तो कभी सूखने न दें, हो सकती है धन हानि

17

इंदौर। पेड़-पौधों के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जिन घर के आसपास या कमरे में लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इस बारे में विस्तार से उल्लेख मिलता है। सनातन धर्म में जहां तुलसी के पौधे का काफी शुभ माना जाता है, वहीं कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाते हैं तो कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर में यदि ये पेड़-पौधे लगाकर रखते हैं तो उन्हें कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए।

शमी का पौधा

पौराणिक मान्यता है कि शमी का पेड़ भगवान शनिदेव को बेहद प्रिय होता है। शनि ग्रह से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शमी का पौधा लगाना एक अच्छा उपाय है। यदि घर में शमी का पेड़ लगाते हैं तो शनि ग्रह शांत रहते हैं। शमी का पेड़ शिवजी को भी प्रिय है। ऐसे में यदि शमी का पेड़ सूखता या मुरझाता है तो इस ग्रह दशा की स्थिति के अनुरूप अशुभ माना जाता है।

मनी प्लांट

घर में मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए क्योंकि इस दिशा के देवता गणेश जी हैं। घर में मनी प्लांट लगाने से धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-शांति बनी रहती है। पौराणिक मान्यता भी है कि घर में मनी प्लांट यदि खूब हरा-भरा रहता है तो परिवार के देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। यदि मनी प्लांट सूखने लगता है तो आर्थिक संकट हो सकता है।

अशोक का पेड़

वास्तु शास्त्र में अशोक के पेड़ को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला पौधा माना गया है, इसलिए लोग घर के आंगन में या मुख्य द्वारा पर अशोक का पेड़ लगाते हैं। यदि अशोक का पेड़ सूखने लगता है तो परिवार पर संकट आ सकता है। आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि अशोक का पेड़ सूखता है तो तत्काल दूसरा पौधा लगा देना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.