Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अग्निवीर अमृतपाल को शहीद का दर्जा देगी पंजाब सरकार, राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार को घेरा

33

अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर आप सांसद राघव चड्ढा भड़के। उन्होंने कहा, ”अमृतपाल को शहीद का दर्जा क्यों नहीं मिला। क्यों शहीद अमृतपाल सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगा में लपेट कर नहीं लाया गया, क्यों उन्हें सेना के वाहन की जगह निजी एंबुलेंस में भेजा गया।” उन्होंने आगे कहा,”आप सरकार शहीदों का सम्मान करती है, इसीलिए पंजाब पुलिस ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। पंजाब सरकार शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह के परिवार को 1 करोड़ सम्मान राशि देगी और शहीद का दर्जा देगी।”

राघव चड्ढा ने आगे कहा, ”लानत है ऐसी केंद्र सरकार पर जो शहीद का सम्मान नहीं करती। सिर्फ दिवाली पर फोटो खिंचवाने और मिठाई बाटने से सैनिकों का सम्मान नहीं होता। सेना के जवानों का असली सम्मान करना है तो जवान की शहादत के बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जानी चाहिए। अगर सही सम्मान करना है तो कॉस्ट कटिंग के नाम पर उनकी पेंशन और मुआवजा न खत्म की जाए बल्कि दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।”

केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए: सत्यपाल मलिक

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी सवाल उठाते हुए कहा है, ‘अग्निवीर बनाए ही इसलिए गए हैं ताकि शहीद का दर्जा न दिया जाए।’ उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए कि वह अग्निवीरों को शहीद का दर्जा नहीं दे रही है। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस से बात की और पुलिस ने शहीद को सलामी दी।

कांग्रेस ने भी साधा निशाना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर कांग्रेस ने अपने नेशनल हैंडल से एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि पंजाब के रहने वाले अमृतपाल सिंह अग्निवीर के तौर पर सेना में भर्ती हुए। वह कश्मीर में तैनात थे। 10 अक्टूबर को गोली लगने से वह शहीद हो गए।

दुखद ये है कि देश के लिए शहीद होने वाले अमृतपाल जी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई भी नहीं दी गई। उनका पार्थिव शरीर एक आर्मी हवलदार और दो जवान लेकर आए। इसके अलावा आर्मी की कोई यूनिट तक नहीं आई। यहां तक कि उनके पार्थिव शरीर को भी आर्मी वाहन के बजाए प्राइवेट एंबुलेंस से लाया गया। ये देश के शहीदों का अपमान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.