Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

‘रईस’ फिल्म की हीरोइन माहिरा खान ने रचाई दूसरी शादी, फोटोज वायरल

47

इंदौर। बॉलीवुड में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने दूसरी बार शादी रचा ली है, जिसके फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। माहिरा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सलीम करीम से शादी की है। माहिरा ने काफी इंटीमेट वेडिंग की है। बता दें कि माहिरा और सलीम पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। माहिरा का वेडिंग वीडियो उनके मैनेजर अनुशय ताल्हा खान ने शेयर किया है। वीडियो में माहिरा एंट्री करते दिखाई दे रही हैं।

माहिरा की शादी का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में माहिरा खान लाइट ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन के जोड़े में माहिरा एंट्री लेते वक्त अपने शौहर की तरफ देख रही थीं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को देखकर काफी इमोशनल हो गए। माहिरा ने अपने लुक में लाॅन्ग चुनरी भी कैरी की थी। वहीं, दूल्हे राजा सलीम ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों काफी प्यारे लग रहे थे। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि माहिरा एंट्री लेकर सलीम तक पहुंचती हैं और फिर सलीम, दुल्हन का घूंघट उठाते हैं और फिर दोनों गले लगते हैं।

My heart 🤍

May this be the beginning of a beautiful life ahead for you! You deserve every ounce of happiness #MahiraKhan pic.twitter.com/7DHBIjHTGf

— ~ɐuıH~ (@DarGaeKya) October 1, 2023

पहली शादी से है एक बेटा

माहिरा की शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। माहिरा के पति सलीम करीम की बात करें, तो वे एक स्टार्टअप सिम्पैस के सीईओ हैं। यह कराची बेस्ड नेटवर्क कैरियर बिल्डिंग है। सलीम के साथ माहिरा की ये दूसरी शादी है। बता दें कि एक्ट्रेस की पहली शादी साल 2007 में अली असकरी के साथ हुई थी। साल 2015 में इनका तलाक हो गया था। पहली शादी से माहिरा का बेटा अजलान है। माहिरा बॉलीवुड फिल्म रईस में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में काम किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.