Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ब्रह्म कमल को खिलते हुए देखने से होती है सौभाग्य की प्राप्ति, घर में ऐसा लगाएं पौधा

40

इंदौर। सनातन धर्म में कमल के फूल का विशेष महत्व है। देवी लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है। कमल के पुष्प कई प्रकार के होते हैं। हालांकि सबसे दुलर्भ और शुभ फूल ब्रह्म कमल है। ब्रह्म कमल का फूल साल में एक बार आता है। वह भी 4 से 5 घंटे के लिए। जो व्यक्ति ब्रह्म कमल के फूल को खिलते हुए देखता है। उसे भाग्य का आशीर्वाद मिलता है। जिसके घर में ब्रह्म कमल फूल खिलता है। वहां मां लक्ष्मी सदैव निवास करती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म कमल का अधित महत्व है। यदि आप घर में ब्रह्म कमल का पौधा लगाते हैं तो कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ब्रह्म कमल को भगवान ब्रह्मा का रूप माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने ब्रह्म कमल से जल छिड़ककर भगवान गणेश को पुनर्जीवित किया था। इसलिए इस पुष्प को जीवनदायी माना जता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप महादेव को ब्रह्म फूल चढ़ाते हैं, तो आपको तुरंत फल मिलेगा।

घर में ब्रह्म कमल लगाएं

घर में ब्रह्म कमल का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। जिस घर में यह फूल खिलता है। वहां सुख-समृद्धि आती है। यह फूल देवी लक्ष्मी को प्रिय है। इसलिए घर के सभी सदस्यों को उन्नति मिलने की संभावना रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस फूल की पंखुड़ियों से अमृत की बूंदें टपकती हैं। जिससे सकारात्मक माहौल बना रहता है।

कई बीमारियों को दूर करने में उपयोगी

ब्रह्म कमल के फूल में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह कैंसर, सर्दी-खांसी और थकान को दूर करने में सहायक है। यह रक्त को शुद्ध करता है। हालांकि इसका अभी तक वैज्ञानिक आधार नहीं है।

कैसे घर में लगाएं ब्रह्म कमल?

सबसे पहले सादे मिट्टी और गाय के गोबर को मिलाकर खाद तैयार कर लें। इसके बाद मिट्टी का गमला लें। उसमें इस खाद को डाल दें। इसके बाद ब्रह्म कमल का पौधा लें। इसें तीन से चार इंच की गहराई पर लगाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी डालें। ध्यान रखें कि गमला ऐसी जगह पर रखें। जहां सूर्य की रोशनी कम आती हो। अत्यधिक धूप ब्रह्म कमल के लिए हानिकारक है। यह ठंडी जगहों पर अच्छे से उगता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.