Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बहनों की आंखों के सामने भाई की हत्या

20

भोपाल। श्री गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान बहन, भांजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दो बजे भारत टाकीज ओवर ब्रिज के पास हुई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज से हत्या के आरोपित की पहचान कर ली गई है। अभी उसका सुराग नहीं लग सका है।

मंगलवारा थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी के मुताबिक 44 वर्षीय अमित पुत्र प्रभु सिरोलिया भारत टाकीज के पास स्थित खान शाकिर अली खान अस्पताल के पीछे परिवार के साथ रहता था। वह चाऊमीन का ठेला लगाता था। गुरुवार रात को वह श्रीगणेश विसर्जन चल समारोह देखने अपनी बहन राखी, अमीता और भांजी कशिश के साथ जमजम होटल के सामने पहुंचा था। वे लोग सड़क किनारे बैठकर झांकियां देख रहे थे। रात करीब दो बजे तीन युवकों का आपस में झगड़ा हो गया था। कुछ देर बाद उनमें से एक युवक राखी और अमीता के पास आकर बैठ गया। युवक ने अमित की बहनों के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। अमित ने विरोध किया तो युवक ने पास पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार करना शुरू कर दिए। भाई को बचाने की कोशिश करने पर युवक ने अमीता, राखी से डंडे से मारपीट की और वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल अमित को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। उनसे मिले हुलिए के आधार पर हत्या के आरोपित की पहचान छोला मंदिर इलाके में रहने वाले दीपक ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मौके पर नहीं आई पुलिस

अमित के जीजा राजकुमार चंदेल ने बताया कि मारपीट होने पर उसकी साली राखी घटना स्थल के पास खड़ी डायल-100 की वैन के पास पहुंची थी। उसमें मौजूद पुलिसकर्मी ने वहां पुलिस को नहीं बुलाया। इससे आरोपित आसानी से मौके से फरार हो गया। 10 वर्ष पहले अमित की शादी ज्योति के साथ हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। इस वजह से वह भांजी कशिश को ही बेटी मानता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.