Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मानसून की सक्रियता बरकरार, भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभागों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार

40

भोपाल। अलग-अगल स्थानों पर चार प्रमुख मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनमें से मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश के ग्वालियर से होकर गुजर रही है। इस वजह से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिन का तापमान बढ़ा हुआ रहने से रविवार-सोमवार को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सिवनी में 42.4, नर्मदापुरम में 15.8, खंडवा में आठ, बैतूल में 7.4, रतलाम में सात, छिंदवाड़ा में 4.3, भोपाल में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के आसपास हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर सक्रिय हो गया है। मानसून द्रोणिका ग्वालियर से होकर जा रही है। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। इसी क्रम में रविवार-सोमवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम में संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

छह जिले अभी भी प्यासे

बता दें कि सितंबर माह में हुई झमाझम वर्षा से प्रदेश में सितंबर माह का सामान्य वर्षा का अभी तक का कोटा पूरा हो गया है। इस सीजन में एक जून से लेकर रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 933.7 मिमी. वर्षा हो चुकी है। जो सामान्य वर्षा 935.1की तुलना के समकक्ष है। हालांकि अभी भी प्रदेश के छह जिले गुना, अशोकनगर,दमोह, सतना, रीवा एवं सीधी में सामान्य से 23 से लेकर 37 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.