Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प... Indore Miniature Painting Workshop: मालवा की विलुप्त होती लघु चित्रकला को बचाने की अनूठी पहल

कोटवारों को सीएम शिवराज ने दी सौगात, दोगुना तक बढ़ाया मानदेय, स्वास्थ्य बीमा का भी मिलेगा लाभ

50
भोपाल। राजधानी में लाल परेड मैदान पर रविवार को कोटवार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। सीएम शिवराज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लाल परेड मैदान पर पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सीएम मंच से उतरे और पुष्पवर्षा कर कोटवारों का स्वागत किया।

गांव के गूगल हैं कोटवार

सीएम शिवराज ने मंच से कोटवारों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ग्राम देवताओं जैसे होते हैं। जिस तरह ग्रामदेवता की पूजा के बिना कोई काम शुरू नहीं होता, उसी तरह कोटवारों की जानकारी के बिना गांवाों में कोई काम आगे नहीं बढ़ता। सीएम ने कोटवारों को गांव के गूगल की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस तरह गूगल पर देश-विदेश की सारी जानकारी होती है, वैसे ही आप लोग चलते-फिरते गूगल हैं। गांव की सारी जानकारियां आप रखते हैं।

दी ये सौगातें

इस चुनावी मौसम में सीएम शिवराज ने कोटवारों पर भी सौगातों की बरसात की और कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं और इस परिवार का मुखिया होने के नाते हर वर्ग के सुख-दुख का ध्यान रखना मेरा धर्म है। सीएम मंच से यह घोषणा की कि सभी कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। कोटवारों की वर्दी का रंग भी अब खाकी होगा। कोटवारों को सेवानिवृत्ति पर अब एक लाख रुपए धनराशि प्रदान की जाएगी।

मानदेय में किया इजाफा

सीएम शिवराज ने कोटवारों की मानदेय राशि में भी दोगुना तक वृद्धि की घोषणा की। सीएम ने कहा कि कोटवारों के वेतन में हर साल न्यूनतम 500 रुपये की वृद्धि की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे कोटवार जिनके पास सेवाभूमि नहीं है, उन्हें 4000 रुपये मासिक मिलते हैं। अब उन्हें 8000 रुपये मासिक मिलेंगे। जिन कोटवारों को 1000 रुपये मिलते हैं, उन्हें बढ़ाकर 2000 और जिन्हें 600 रुपये मिलते हैं, उन्हें 1200 रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने यह भी कहा कि 10 एकड़ तक की सेवाभूमि वाले कोटवारों को भी न्यूनतम 1000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.