Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो... Chhatarpur Viral Video Action: क्लास में सोने और ताश खेलने पर गिरी गाज; छतरपुर जिला प्रशासन ने 3 शिक... Indore MP Congress News: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला; जिला स्तर पर उठेगा... BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ...

सेप्सिस से बचाव के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल संभलकर करें : डा मनीषा श्रीवास्तव

75

भोपाल। अस्पताल में भर्ती गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को सेप्सिस का खतरा अधिक होता है। सेप्सिस से बचाव के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का सोच—समझकर इस्तेमाल करना आवश्यक है। लोग सर्दी-जुकाम, खांसी और डायरिया जैसी मामूली और मौसमी बीमारी में एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं।

यह बात सेप्सिस रोग के बारे में डाक्टरों, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को जागरूक करने के लिए भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) के निश्चेतना विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला बीएमएचआरसी निदेशक डा मनीषा श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने बताया कि कई बार डाक्टर भी छोटी-मोटी परेशानी होने पर ही मरीज को अनावश्यक रूप से एंटीबायोटिक दवाएं लेने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में दवाओं के प्रति रजिस्टेंस पैदा हो रहा है। ऐसे मरीजों को यदि अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है तो उनमें दवाएं बेअसर साबित होती हैं। इससे वे सेप्सिस के आसानी से शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सेप्सिस पर समय रहते नियंत्रण न किया जाए, तो इससे शरीर के कई अंग गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ नर्सिंग कालेज, पैरामेडिकल संस्थान के छात्र-छात्राओं को भी इस बारे में जागरूक करने की जरुरत है।

निश्चेतना विभाग में प्रोफेसर डा सारिका कटियार ने बताया कि अस्पताल में होने वाली कुल मौतों में लगभग 40-50 प्रतिशत का कारण सेप्सिस ही होता है। इस बीमारी से जिन लोगों की जान बच जाती है, उनको इससे संबंधित कई अन्य जटिलताएं घेर लेती हैं, इसलिए इस बीमारी की रोकथाम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर डाक्टर और अस्पताल स्टाफ कुछ बातों का ध्यान रखे तो ऐसा किया जा सकता है। जैसे अच्छी तरह हाथ साफ करना। घावों का तुरंत उपचार करना, उन्हें साफ रखना और ठीक होने तक उन्हें ढककर रखना आवश्यक है। नियमित समय पर बताए गए टीके लगवाना भी ज़रूरी है। वार्ड में भर्ती एक मरीज से दूसरे मरीज तक संक्रमण न पहुंच पाए, इसके लिए भी विशेष प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में बीएमएचआरसी के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा इस बात पर चर्चा की गई कि अस्पताल में सेप्सिस की रोकथाम के लिए क्या—क्या प्रयास किए जा सकते हैं। सत्र के दौरान निश्चेतना विभाग व पैरामेडिकल संस्थान के विद्यार्थियों ने एक नाटक का मंचन भी किया। कार्यक्रम में बीएमएचआरसी के कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

क्या होता है सेप्सिस

सेप्सिस एक ऐसी गंभीर स्थिति है, जब हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम किसी संक्रमण पर खतरनाक प्रतिक्रिया देता है। इस प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप शरीर के अंगों और टिशु को नुकसान पहुंचने लगता है और शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं, जिससे मरीज की मृत्यु तक हो जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.