Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

Parineeti-Raghav Wedding: आलीशान पैलेस में हो रही है परिणीति-राघव की रॉयल वेडिंग, किराया जानकर हो जाएंगे हैरान

32

बीटाउन की एक शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। एक्ट्रेस की शादी की हर एक डिटेल्स जानने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। चोपड़ा और चड्ढा परिवार शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुका है। जहां लीला पैलेस में कपल की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। बता दें कि कपल की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी। यह एक ग्रैंड वेडिंग होने वाली है, जिसकी डेस्टिनेशन भी बेहद आलीशान है। उदयपुर का लीला पैलेस एक राॅयल प्लेस है, जिसका एक दिन का किराया ही काफी हैरान कर देने वाला है।

इतना ज्यादा है एक दिन का किराया

जिस जगह पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की बिग फैट इंडियन वेडिंग हो रही है, वह बहुत ही खास है। उदयपुर का लीला पैलेस एक महल की तरह सुंदर है। इसके आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत है। यहां का व्यू काफी अट्रैक्टिव है, साथ ही प्राइज मनी भी हाई है।

वहीं, आज परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी। इस रस्म में दुल्हन के मामा दुल्हन को चूड़ा पहनाते हैं। इसके लिए लीला पैलेस का सबसे महंगा सुइट डुपलेक्स बुक किया गया है। यहां एक दिन के स्टे के किराए की शुरुआत तकरीबन 9 लाख तक से होती है। कई सारे लोगों की मौजूदगी में इस रस्म को पूरा किया जाएगा।

टॉप होटल्स में से एक है लीला पैलेस

लीला पैलेस देश के टाॅप होटल्स में से एक है। ये पैलेस झील के किनारे बसा हुआ है। इस होटल के चारों ओर तरफ पिछोला झील और अरावली की पहाड़ियां दिखाई देती है। इस पैलेस को मार्वल और हाथ से की गई नक्काशी से सजाया गया है।

लीला पैलेस के इंटिरियर्स में राजस्थानी कल्चर की खूबसूरती देखने को मिलती है। होटल ही दीवारों पर मेवाड़ी रियासत साफ दिखाई देती है। इस होटल के कमरे में झरोके जैसी खिड़कियां और राजसी लुक में सोफे और बेड हैं। यहां पर एंट्री करने वाले लोगों का मेवाड़ी और शाही अंदाज में स्वागत किया जाता है।

बिग फैट इंडियन वेडिंग के लिए परफेक्ट प्लेस

उदयपुर का लीला पैलेस जितना शानदार है, उतना ही प्राइज के मामले में भी काफी हाई है। होटल 8 लाख रूम कैटेगरी में बंटा हुआ है, जिसका एक दिन का किराया 50,000 से लेकर 9 लाख तक है। यदि ग्रैंड हेरिटेज गार्डन व्यू रूम सुइट में स्टे करते हैं, तो यहां एक दिन का किराया 50,000 से शुरू होता है।

इन रूम्स में राजस्थानी कला और शिल्पकला के साथ शाही कल्चर देखने को मिलता है। होटल से झील का मनोरम दृश्य देखने के लिए यदि आप रूम बुक कर रहे हैं, तो इसके लिए कम से कम 54000 किराया देना होगा।

रॉयल सुइट की सुविधा

लीला पैलेस 1800 वर्ग फीट में फैले रॉयल सुइट के कांच और कमरे की दीवारों को ठीकरी आर्ट से सजाया गया है। यहां का एक दिन का स्टे चार लाख रुपये तक का पड़ सकता है। 3,585 वर्ग फीट में फैले इस सुइट का अधिकतम किराया 9 लाख रुपये से ज्यादा है। सुइट में लिविंग रूम, स्टडी, डाइनिंग एरिया, मास्टर बेडरूम, वाॅक इन वार्डरोब, किंग साइड बाथटब और मसाज के लिए भी अलग से जगह है।

वहीं डुपलेक्स सुइट की बात करें, तो यह 1270 वर्ग फीट में फैला है। जिसमें प्लंज पूल की तरफ लिविंग रूम, सिटी पैलेस और अन्य हेरिटेज बिल्डिंग के नजारे काफी खूबसूरत हैं। यह माउंटेन व्यू के लिए खास तरह से डिजाइन किया गया है। इसमें भी मास्टर बेडरूम, शाॅवर फैसिलिटी, बाथरूम, बाथटब हैं। यहां के एक दिन के स्टे का किराया डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.