Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

41

राजगीर: बिहार के नालंदा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां दो मंजिला मकान का छज्जा गिरने से दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनसुार, घटना जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां पंचायत में घटी। मानपुर के थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि मकान का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश में सभी लोग अपने घरों में थे। इसी दौरान सौदागर पासवान का पुराने मकान का छज्जा गिर गया। इस दुर्घटना में कई लोग मलबे के अंदर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

शर्मा ने बताया कि मकान का छज्जा गिरने की आवाज को सुनकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए पावापुरी के विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बालेश्वर पासवान की 65 वर्षीय पत्नी श्याम सुंदरी देवी और राजन पासवान की 25 वर्षीय पत्नी रंजू देवी की मौत हो गई। वहीं, अंकिता कुमारी औरनिकिता कुमारी समेत कई घायलों का पावापुरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.