Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,... उज्जैन में रेलवे बायपास लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांवों के किसानों ने सर्वे टीम को लौटा... एमपी में मौसम का मिजाज बदला, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन— 10 नवंबर से नया विक्षोभ सक्रिय विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध... महाकाल मंदिर विवाद गरमाया, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री और सीएम को लिखा ... छिंदवाड़ा के सांदीपनि स्कूल के बच्चों को मिला दिवाली का तोहफा, 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई ... श्योपुर के इस आदिवासी गांव में दीपावली पर भी छाया अंधेरा, आजादी के इतने साल बाद भी बिजली-पानी को तरस... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, डॉक्टर सौरभ बोरासी ने दी खतरनाक धमाकों से ब... दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले धमतरी नगर निगम के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिला अक्ट...

कोर्ट में पेश हुआ टीम इंडिया का घातक गेंदबाज घरेलू हिंसा मामले में मिली जमानत

64

नई दिल्ली।  टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हसीन जहां से विवाद के मामले में मंगलवार को अलीपुर अदालत से जमानत मिल गई। शमी की पत्नी हसीन ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आईसीसी विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। स्टार बॉलर इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्हें बड़ी राहत मिली है।

शमी पर लगाए थे आरोप

2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के खिलाफ हिंसा और क्रूरता का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि शमी ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में मोहम्मद शमी और उनके भाई से पूछताछ की गई थी। इसके बाद कोलकाता की एक स्थानीय कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। हालांकि अब इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई है।

पत्नी हसीन जहां विवाद कोर्ट का फैसला

घरेलू हिंसा मामले में क्रिकेटर शमी पहली बार कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने जमानत के लिए अर्जी की। इसके बाद जज ने याचिका मान्य कर ली और जमानत दे दी।

विश्व कप से पहले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर 2023 से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस श्रृंखला में शमी को टीम में चुना गया है। इसके बाद वह विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। क्रिकेट का महाकुंभ 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भारत में खेला जाएगा।

हाल ही में संपन्न एशिया कप 2023 में भी मोहम्मद शमी टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की। भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच के बाद शमी कोर्ट में पेश हुए।

पत्नी हसीन को गुजारा भत्ता देते हैं शमी

अदालत ने शमी को उनकी पत्नी को 1.30 लाख रुपये का मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। जिसमें पचास हजार रुपये व्यक्तिगत गुजारा भत्ता और 80 हजार रुपये उनकी बेटी के भरण-पोषण के लिए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.