Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मल्लिकार्जुन खरगे के ‘कमजोर महिला’ वाले बयान पर संसद में हंगामा, निर्मला सीतारमण ने साधा निशाना

32

नई दिल्ली। नए संसद भवन में कार्यवाही के पहले दिन केंद्र सरकार ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर दिया। इसके बाद बिल को लेकर राज्यसभा में भी चर्चा की गई।

इस दौरान कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर हंगामा हो गया। उन्होंने कहा कि हम महिला आरक्षण विधेयक 2010 में ही पहले ही ला चुके थे, लेकिन उस दौरान यह आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने आगे कहा कि देश में एससी की महिलाओं का साक्षरता प्रतिशत कम है, यहीं बड़ी वजह है कि राजनीतिक पार्टियों को कमजोर महिलाओं को चुनने की आदत है, ये उन लोगों को नहीं चुनते जो पढ़े-लिखे हैं और लड़ सकते हैं। खरगे के इस बयान के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

वित्तमंत्री ने दिया खरगे को जवाब

वित्तमंत्री निर्मला सीतारणम ने खरगे के कमजोर महिला वाले बयान पर कहा कि सभी दल ऐसी महिलाओं का ही चुनाव करते हैं जो प्रभावी नहीं हैं, यह बात बिल्कुल स्वीकार नहीं है। हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री ने हम सभी महिलाओं को सशक्त बनाया है।

प्रधानमंत्री ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान कहा कि केंद्र सरकार के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं था, फिर भी यहां सभी सदस्यों की समझदारी से कई ऐसे बिल पास हुए जो हमारे देश के लिए जरूरी थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.