Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे...

MP CM LPG Gas Yojana: 450 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही शिवराज, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

22

भोपाल। शिवराज सरकार प्रदेश की महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री सिलेंडर रिफिलिंग योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को दिया जाएगा। साथ ही उज्जवला योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इस योजना की शुरुआत 15 सितंबर से हो चुकी है और लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

बता दे कि राज्‍य सरकार आइल कंपनी से महिलाओं के गैस कनेक्‍शन संबधी जानकारी भी जुटा रही है। जिसे 25 सितंबर को पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। जहां महिलाएं अपनी जानकारी देख सकेंगी। इसके साथ ही महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए शिकायत निवारण एप्लीकेशन भी तैयार की जा रही है।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?

  • ऐसी महिलाएं जिनके नाम पर पूर्व से गैस कनेक्शन है
  • उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा

कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

महिलाओं को गैस सिलेंडर वर्तमान बाजार कीमत पर ही खरीदना होगा

महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिले, इसके लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के अनुदान को कम कर शेष राशि महिलाओं के खाते में रिफंड करेगी, साथ ही यदि भविष्य में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर भी महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलता रहेगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ ले रही महिलाओं को अनुदान राशि आइल कंपनी देगी और आइल कंपनी को यह राशि राज्य सरकार देगी

महिलाओं को इस योजना का लाभ माह में एक बार गैस रिफिलिंग करने पर दिया जाएगा।

कहां करना होगा आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके लिए महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के पंजीयन केंद्र पर जाना होगा। जहां आनलाइन आवेदन किया जाएगा।

पंजीयन के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज

  • एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • समग्र आईडी
  • लाड़ली बहना पंजीयन क्रमांक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.