Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

‘भारत सरकार ने की थी बड़ी गलती’, अटैक की बरसी पर दिग्विजय सिंह के आरोपों का कांग्रेस नेता का समर्थन

56

 भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले को आज पांच साल पूरे हो गए। आतंकियों के इस कायराना हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। देश आज शहीद जवानों को याद रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

वहीं पुलवामा अटैक की बरसी पर दिग्विजय सिंह के आरोपों का कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने समर्थन किया। कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भारत सरकार की बड़ी चूक थी, भारत सरकार ने बड़ी गलती की थी। वहीं दिग्विजय सिंह के आरोपों पर BJP विधायक अजय विश्नोई बोले कि दिग्विजय सिंह को शहीदों पर सियासत करने से बचना चाहिए।

बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस दुखद घटना में 40 परिवार अनाथ हो गए। क्योंकि सीआरपीएफ के द्वारा जो सुरक्षा की मांग की गई थी कि उन्हें आतंकवादियों से खतरा है। जवानों को हवाई जहाज से भेजा जाए। उनकी मांग पूरी नहीं की गई थी। सिंह ने कहा कि मैं पुलवामा दो बार गया हूं। वहां चप्पे चप्पे पर पुलिस रहती है। ऐसे में 300 किलो आरडीएक्स ले जाना या पहुंच जाना यह सवाल तो है।

उन्होंने पूछा कि पुलवामा हमले की जांच क्यों नहीं हुई? क्या कारण है? और अगर जांच हुई भी तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? हमें शहीद सैनिकों के परिवार का पूरा ख्याल रखना चाहिए। सिंह ने अंत में कहा कि सरकार से कहीं न कहीं इस मसले में चूक तो हुई है। नहीं तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। उन्होंने ये भी कहा कि शहीदों के परिजनों का ध्यान रखा जाए। ये सरकार की जिम्मेदारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.