Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारी वर्षा में जलसंकट, जलूद में सुधार कार्य जारी, कल से इंदौर में सामान्य हो जाएंगी जलापूर्ति

31

इंदौर। जलूद में नर्मदा नदी में स्थापित पंपों के विद्युत जंक्शन बाक्स का सुधार काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि सोमवार दोपहर तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ये पंप पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देंगे। इससे शहर की टंकियों को भरने में मदद मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार सुबह से जलापूर्ति की स्थिति सामान्य हो जाएगी।

मंगलवार को इंदौर को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा। इधर सोमवार को जलापूर्ति प्रभावित हुई है। जलूद में नर्मदा नदी में लगे विद्युत जंक्शन बाक्स के पानी में डूबने की वजह से नर्मदा तीसरे चरण के पंप पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाए। इस वजह से शहर की टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाईं। नगर निगम ने जलसंकट को देखते हुए टैंकरों के माध्यम से शहर में पानी सप्लाय किया।

वर्षा के चलते कम है मांग

अच्छी बात यह है कि वर्षा के चलते मौसम में ठंडक है। इसके चलते शहर में पानी की मांग कम है। यही वजह है कि सोमवार को क्षमता से आधी सप्लाय होने के बावजूद शहर में पानी को लेकर हंगामा नहीं बरपा। नगर निगम भी जहां-जहां से मांग आती रही वहां-वहां टैंकरों के माध्यम से जल उपलब्ध करवाता रहा। हर बार की तरह से शहर में इस बार लोग बर्तन लेकर पानी भरते भी नजर नहीं आए।

यह है संकट की वजह

भारी वर्षा की वजह से नर्मदा नदी में स्थापित पंप के विद्युत जंक्शन बाक्स पानी में डूबने से 360 एमएलडी के स्थान पर 180 एमएलडी के पंप ही चल पा रहे थे। जलस्तर 155 मीटर से 148 मीटर तक आने के बाद हल्की राहत महसूस हुई थी। बाद में यह सामान्य स्थिति 145 मीटर तक आ गया। इसके बाद जंक्शन बाक्स की सर्विसिंग शुरू की गई। काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.